जन्मदिन पर मिले स्नेह और शुभकामनाओं से अभिभूत,

जन्मदिन पर मिले स्नेह और शुभकामनाओं से अभिभूत, "किशोर कुंदनानी" जी ने जताया आभार

RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611 नागरिक सहकारी बैंक के डायरेक्टर, चैंबर ऑफ कॉमर्स के मंत्री एवं समता पंचायत के उपाध्यक्ष किशोर कुंदनानी जी के जन्मदिन पर समाजजनों, व्यापारिक साथियों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें फोन, संदेश और सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अपार स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए किशोर कुंदनानी जी ने सभी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी का प्रेम और विश्वास मेरे लिए अनमोल है। जन्मदिन को इतना विशेष बनाने के लिए मैं आप सभी का सदैव आभारी रहूंगा। उन्होंने सभी शुभचिंतकों के प्रति धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि समाज और साथियों का यही स्नेह उन्हें निरंतर सेवा एवं सकारात्मक कार्यों के लिए प्रेरित करता रहेगा। आप सभी का हृदय से धन्यवाद एवं आभार। 🙏🌹

← Back to Home