अमृतवेला परिवार के समर चालिया (Summer Chaliya) 7 जून समापन समारोह में गूंजेगा गुरुबाणी का अमृत रस, अखंड पाठ, कीर्तन एवं गुरु के लंगर का होगा भव्य आयोजन

अमृतवेला परिवार के समर चालिया (Summer Chaliya) 7 जून समापन समारोह में गूंजेगा गुरुबाणी का अमृत रस, अखंड पाठ, कीर्तन एवं गुरु के लंगर का होगा भव्य आयोजन

RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो=9827916611 रायपुर। 4/जून /2026 -अमृतवेला परिवार द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी समर चालिया (Summer Chaliya) समापन कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ 5 जून 2026, शुक्रवार को प्रातः 9 बजे श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के अखंड पाठ से होगा, जिसका आरंभ भाई साहिब हितेश जग्यासी द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर 5 जून एवं 6 जून को शाम 7 बजे से 8 बजे तक गुरुबाणी कीर्तन का आयोजन रखा गया है, जिसमें संगत गुरु महिमा का रसपान करेगी। 7 जून 2026, रविवार को दोपहर 12 बजे श्री अखंड पाठ साहिब का भोग संपन्न होगा। यह समस्त कार्यक्रम गली नंबर 2 अमृतवेला सत्संग हाल में होगा।इसके पश्चात दोपहर 1 बजे से गुरु का अटूट लंगर पूज्य सिंधी पंचायत भवन, संत कंवरराम नगर (कटोरा तालाब), रायपुर में आयोजित होगा। अमृतवेला परिवार ने सभी श्रद्धालुओं एवं गुरु प्रेमियों से सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने एवं गुरु घर की खुशियां प्राप्त करने का आग्रह किया है।

← Back to Home